DDJOBS NEWS LOGO

DD JOBS NEWS

www.ddjobsnews.in

Teachers Bharti 2022 : बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12489 शिक्षकों के रिक्त पदों जल्द होगी भर्ती।

CG Medical Officer Recruitment 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Teachers Bharti 2022 छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शिक्षक की नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी निकाली है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के लिए 12489 शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्या मंत्री ने निर्देशित किया है। Teachers Bharti 2022 भर्ती अभियान के तहत 6285 सहायक शिक्षक, 5772 शिक्षक व 432 पद व्याख्याता के पदों पर भर्ती किया जायेगा। वहीं वर्तमान में शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों को प्रति वर्ष के लिए 2 बोनस अंक देने का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि कैबिनेट की बैठक छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित किया गया था। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अब छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विभागों को अलग-अलग रखने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में SC और OBC सलाहकार परिषद का भी गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-FCI Recruitment 2022 : फसी भारतीय खाद्य निगम असिस्टेंट ग्रेड 3 के 5000 से अधिक पदों ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली भर्ती।

वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी साझा करते हुए कहा की अब छत्तीसगढ़ राज्य में भी ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, उन्हों ने बताया की इस खेल में किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसका मतलब यह है की इस ओलिंपिक खेलों का आयोजन में  खिलाड़ियों की कोई भी आयु सीमा नहीं रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-CG Job Alert 2022:शासकीय पॉलिटेक्निक बेरला में व्याख्याता के अनेक पदों पर भर्ती।

कैबिनेट की बैठक की कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-

  • किसानों को सहकारी ऋणों पर ब्याज अनुदान नियम 2021 में संशोधन करने का निर्णय । 3 लाख रुपए तक अल्पकालीन ऋण अब किसानों को बिना ब्याज के मिल सकेगा।
  • बैठक में कृषि विभाग के लिए नया भवन बनाये जाने का निर्णय। नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर 19 में जमीन का चिन्हांकन किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना स्थापना नीति 2022 का अनुमोदन किया गया।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित लघु फिल्म बनेगी।
  • तीन नए मेडिकल कॉलेजों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त होंगे।

यह भी पढ़ें:-Job Alert 2022 : 10वीं, 12वीं पास के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली बंफर भर्ती।

Follow

Recent Post

Scroll to Top